एक वीडियो सर्कुलेट हो रही है जिस में कुछ लोग नमाज़ पढ़ रहे हैं. इस वीडियो का क्लेम है कि चीन के प्रधान मंत्री को एहसास हो गया है कि लोगों को कोरोनावायरस से बचाने का एक ही तरीक़ा है और वो है कि सब नमाज़ पढ़े.
एक और पिक्चर वायरल हो रही है जिस में कई सारे लोग ज़मीन पर पड़े दिख रहे है. ज़रा ऊपर से शॉट लिया गया है, कुछ लोग इस ऐसे शेयर कर रहे हैं कि जैसे कि वो तस्वीर चीन की हो ,जहाँ लोग सड़को पर मरे पड़े हैं.
एक पोस्ट में बताया जा रहा है कि गार्लिक वाटर का इस्तेमाल करेंगे तो कोरोनावायरस से बच सकते हैं. लेकिन अगर कोला और आइस क्रीम्स खाएंगे तो हो सकता है इन्फेक्टेड हो जाएं।
अब ये फैक्ट है या फिक्शन, यही जानने की कोशिश करेंगे आज बिग स्टोरी पॉडकास्ट में.
Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices


