विवस्वान मनु

विवस्वान मनु

सूर्यवंश ब्रह्मदेव के मानस-पुत्रों में एक थे मरीचि ऋषि। मरीचि ऋषि के पुत्र थे कश्यप ऋषि। कश्यप ऋषि और उनकी पत्नियों की संतानों से अनेक प्रजातियों का जन्म हुआ। कश्यप ऋषि की पत्नी देवी अदिति देवताओं की माता हैं और उनकी संतानों को आदित्य भी कहते हैं। एक बार देवी अदिति ने सूर्यदेव की कठिन तपस्या की और उनसे उनके गर्भ से जन्म लेने का वर माँगा। सूर्यदेव ने देवी अदिति के पुत्र विवस्वान के रुप में जन्म लिया। विवस्वान के पुत्र थे वैवस्वत मनु। वैवस्वत मनु के पुत्र इक्ष्वाकु ने सूर्यवंश की स्थापना की, जिसे इक्ष्वाकु वंश नाम से भी जाना जाता है। अंबरीश, सगर, भगीरथ, रघु, दिलीप, दशरथ और श्रीराम जैसे महान राजाओं ने इस महान वंश में जन्म लिया। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

सूर्यवंश 

ब्रह्मदेव के मानस-पुत्रों में एक थे मरीचि ऋषि। मरीचि ऋषि के पुत्र थे कश्यप ऋषि। कश्यप ऋषि और उनकी पत्नियों की संतानों से अनेक प्रजातियों का जन्म हुआ। 

कश्यप ऋषि की पत्नी देवी अदिति देवताओं की माता हैं और उनकी संतानों को आदित्य भी कहते हैं। 

एक बार देवी अदिति ने सूर्यदेव की कठिन तपस्या की और उनसे उनके गर्भ से जन्म लेने का वर माँगा। सूर्यदेव ने देवी अदिति के पुत्र विवस्वान के रुप में जन्म लिया।

विवस्वान के पुत्र थे वैवस्वत मनु। 

वैवस्वत मनु के पुत्र इक्ष्वाकु ने सूर्यवंश की स्थापना की, जिसे इक्ष्वाकु वंश नाम से भी जाना जाता है। 

अंबरीश, सगर, भगीरथ, रघु, दिलीप, दशरथ और श्रीराम जैसे महान राजाओं ने इस महान वंश में जन्म लिया। 

Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices