The Kerala Story': 32000 लड़कियों का सबूत दो और एक करोड़ रूपए लो, मुस्लिम लीग का चैलेंज
HW ReportsMay 06, 202300:04:14

The Kerala Story': 32000 लड़कियों का सबूत दो और एक करोड़ रूपए लो, मुस्लिम लीग का चैलेंज

फिल्म 'द केरल स्टोरी' को लेकर विवाद जारी है और यह मामला अब सियासत तक जा पहुंचा है. इसी कड़ी में मुस्लिम यूथ लीग की केरल राज्य समिति ने फिल्म 'द केरल स्टोरी' में लगाए गए 'आरोपों' को साबित करने वाले व्यक्ति को एक करोड़ रुपए देने का एलान किया है. दरअसल सुदिप्तो सेन की यह फिल्म 32,000 महिलाओं के धर्म परिवर्तन की कहानी है जो राज्य से गायब हो गई थीं और आईएसआईएस में शामिल हो गई थीं. आरोप लगाए जा रहे हैं कि फिल्म में गलत तथ्य दिखाए गए हैं और इसके जरिए लोगों को एक विशेष समुदाय के खिलाफ नफरत के बीज बोने की कोशिश की गई है. अब मुस्लिम यूथ लीग की केरल राज्य समिति ने फिल्म की कहानी सच साबित करने की चुनौती दी है और साबित करने वाले व्यक्ति को एक करोड़ का इनाम देने की बात कही है. Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

फिल्म 'द केरल स्टोरी' को लेकर विवाद जारी है और यह मामला अब सियासत तक जा पहुंचा है. इसी कड़ी में मुस्लिम यूथ लीग की केरल राज्य समिति ने फिल्म 'द केरल स्टोरी' में लगाए गए 'आरोपों' को साबित करने वाले व्यक्ति को एक करोड़ रुपए देने का एलान किया है. दरअसल सुदिप्तो सेन की यह फिल्म 32,000 महिलाओं के धर्म परिवर्तन की कहानी है जो राज्य से गायब हो गई थीं और आईएसआईएस में शामिल हो गई थीं. आरोप लगाए जा रहे हैं कि फिल्म में गलत तथ्य दिखाए गए हैं और इसके जरिए लोगों को एक विशेष समुदाय के खिलाफ नफरत के बीज बोने की कोशिश की गई है. अब मुस्लिम यूथ लीग की केरल राज्य समिति ने फिल्म की कहानी सच साबित करने की चुनौती दी है और साबित करने वाले व्यक्ति को एक करोड़ का इनाम देने की बात कही है.

Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices