श्री गिरजात्मज विनायक, लेनयादरी
अष्टविनायक में छठे गणेश हैं गिरजात्मज गणपति जो कि लेनयादरी पर्वत पर विराजमान हैं। गिरजात्मज का अर्थ है, गिरिजा यानी माता पार्वती के पुत्र गणेश। यह माना जाता है कि यहाँ जिस जगह गणेशजी विराजमान हैं वहाँ पार्वतीजी ने तपस्या की थी इसीलिये इस गणेश का नाम गिरजा का (पार्वती का) आत्मज (पुत्र) यानि की गिरजात्मज है। लेनयादरी पहाड़ पर 18 गुफाओं में से 8वीं गुफा में गिरजात्मज विनायक मंदिर है। इन गुफाओं को गणेश गुफा कहा जाता है।
Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices


