जब अग्निदेव ने भगवान् कृष्ण और अर्जुन की सहायता से खांडव वन को उसमें रहने वाले समस्त जीव-जंतुओं के साथ भस्म कर दिया तो केवल ६ प्राणी उस अग्निकांड से बच सके थे।
खांडव दहन से बचने वाले वो ६ जीव थे,
मंदपाल ऋषि के पुत्र चार सारङ्ग पक्षी जरतारी, सरीसृक्त, स्तम्बमित्र, और द्रोण।
दैत्यों का शिल्पकार और रावण की पत्नी मंदोदरी का पिता मयासुर, जिसने बाद में पांडवों के लिए इंद्रप्रस्थ में मयसभा का निर्माण किया।
और तक्षक नाग का पुत्र अश्वसेन, जिसने अर्जुन से इस अग्निकांड का बदला लेने के लिए कुरुक्षेत्र के युद्ध के समय कर्ण से सहायता मांगी थी और कर्ण के चलाए हुए तीर पर सवार होकर अर्जुन को डसने का प्रयास किया था।
Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices


