ताज़ा मामला उत्तर प्रदेश के बदायूं का है जहाँ चूहे की मौत होने के बाद उसका पोस्टमार्टम कराया गया और उसकी बाकायदा रिपोर्ट भी सौंपी गयी है। दो दिन पहले यहां मनोज नाम के युवक ने चूहे को पकड़ने के बाद उसकी पूंछ में पत्थर का टुकड़ा बांध दिया था और नाले में फेंक दिया था. उस वक्त वहां पर पशु कार्यकर्ता विकेंद्र शर्मा मौजूद थे और उन्होंने इसे देख कर चूहे को बचाने की कोशिश की. और नाले में कूद कर चूहे को बाहर निकला लेकीन तब तक चूहे मौत हो चुकी थी इसके बाद उन्होंने चूहे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और सदर कोतवाली थाने में आरोपी मनोज के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।
Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices


