गुजरात (Gujarat) के मोरबी में केबल टूटने से हुए हादसे में मारे गये लोगों के सम्मान में मोरबी बार एसोसिएशन (Morbi Bar Association) ने बड़ा फैसला किया है. एसोसिएशन ने कहा है कि मोरबी हादसे में शामिल आरोपियों के बचाव में जिले का कोई भी वकील केस नहीं लड़ेगा. रविवार (30 अक्टूबर) को हुए इस हादसे में अबतक 136 लोगों की मौत हो गई तो वहीं कुल 170 लोगों को राहत और बचाव कर्मियों ने रेस्क्यू किया है. इससे पहले मंगलवार (1 नवंबर) को पीएम मोदी ने मोरबी में दुर्घटना स्थल का दौरा कर वहां पर जारी तलाशी और बचाव अभियान का जायजा लिया. उन्होंने हादसे में घायल हुए लोगों से मुलाकात की और स्थानीय पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के साथ भी बैठक की.
Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices


