India China Clash: Congress ने Modi सरकार से पूछे साथ सवाल, Galwan मामले को भी खींचा
HW ReportsDecember 19, 202200:04:56

India China Clash: Congress ने Modi सरकार से पूछे साथ सवाल, Galwan मामले को भी खींचा

कांग्रेस ने अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में भारत और चीन के सैनिकों के बीच झड़प की घटना की पृष्ठभूमि में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर एक बार फिर निशाना साधा और सवाल किया कि वह इस विषय पर संसद में चर्चा क्यों नहीं होने दे रहे और देश को भरोसे में क्यों नहीं ले रहे. पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने एक बयान में यह भी कहा कि प्रधानमंत्री का यह राजनीतिक कर्तव्य और नैतिक जिम्मेदारी है कि वह इस मुद्दे से जुड़े सवालों पर अपने ‘मन की बात’ करें. उन्होंने यह बयान उस वक्त दिया है, जब बीजेपी अरुणाचल प्रदेश में ‘चीनी सैनिकों ने भारतीय सैनिकों की पिटाई करने’ संबंधी टिप्पणी को लेकर राहुल गांधी पर लगातार हमले कर रही है. बीजेपी ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस को राहुल गांधी को फौरन पार्टी से निष्कासित करना चाहिए. Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

कांग्रेस ने अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में भारत और चीन के सैनिकों के बीच झड़प की घटना की पृष्ठभूमि में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर एक बार फिर निशाना साधा और सवाल किया कि वह इस विषय पर संसद में चर्चा क्यों नहीं होने दे रहे और देश को भरोसे में क्यों नहीं ले रहे. पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने एक बयान में यह भी कहा कि प्रधानमंत्री का यह राजनीतिक कर्तव्य और नैतिक जिम्मेदारी है कि वह इस मुद्दे से जुड़े सवालों पर अपने ‘मन की बात’ करें. उन्होंने यह बयान उस वक्त दिया है, जब बीजेपी अरुणाचल प्रदेश में ‘चीनी सैनिकों ने भारतीय सैनिकों की पिटाई करने’ संबंधी टिप्पणी को लेकर राहुल गांधी पर लगातार हमले कर रही है. बीजेपी ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस को राहुल गांधी को फौरन पार्टी से निष्कासित करना चाहिए. 

Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices