"हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों पर काउंटिंग जारी है। रुझानों में एक बार फिर पहाड़ का राज बदलता दिख रहा है, रिवाज नहीं। यानी 5 साल के बाद सरकार बदलने का सिलसिला इस बार भी नजर आ रहा है। कांग्रेस रुझानों में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने की ओर बढ़ रही है। कांग्रेस पार्टी ने अब तक 16 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है, जबकि 23 पर आगे चल रही है। भाजपा 12 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है, 14 पर आगे चल रही है। अन्य कैंडिडेट्स ने 2 सीटों पर जीत हासिल की है और एक पर आगे चल रहे हैं। MCD में जीत दर्ज करने वाली AAP अभी तक खाता नहीं खोल पाई है।"
Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices


