"गुजरात में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान अभी तक नहीं हुआ है लेकिन इसके पहले बीजेपी यहां कुछ बड़ा करने जा रही है. क्या होसकता है बीजेपी का ये नया दाव ये आपको बताते है... जानकारी के अनुसार, गुजरात सरकार चुनाव के पहले यूनिफार्म सिविल कोड का दांव चल सकती है. सरकार इसके लिए एक कमिटी का भी गठन कर सकती है. ये कमेटी समान नागरिक संहिता की संभावनाएं तलाशेगी. इसके लिए विभिन्न पहलुओं का मूल्यांकन किया जाएगा. हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज इस कमेटी की अध्यक्षता करेंगे. गुजरात के गृहमंत्री के मुताबिक यूनिफॉर्म सिविल कोड की संभावनाओं को तलाशा जा रहा है.
Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices


