"सोशल मीडिया पर राहुल गांधी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि प्लेन में शोर के बीच एक महिला राहुल से भावुक होकर शिकायत कर रही है। वीडियो में शोर के कारण महिला के शब्द साफ नहीं सुने जा सकते। दावा किया जा रहा है कि विदेश में रहने वाले कश्मीरी हिंदुओं ने फ्लाइट में राहुल गांधी को घेर लिया और उनसे पूछा कि वह कश्मीर के मुद्दों पर मोदी का विरोध क्यों करते हैं। राहुल गांधी इसका कोई जवाब नहीं दे पाए, नेशनल मीडिया शायद ही इस खबर को दिखा सके।"
Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices


