कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा छह राज्यों को पार कर 4 दिसम्बर को राजस्थान पहुंची. 9 दिसम्बर को सोनिया गांधी का 76वां जन्मदिन होता है. इस मौके पर पूरा परिवार रणथंभौर नेशनल पार्क पहुंचा जहां राहुल ने सोनिया गांधी और प्रियंका वाड्रा के साथ टाइगर सफारी का लुत्फ उठाया. राहुल गांधी राजस्थान में करीब 15 से 17 दिनों तक पदयात्रा करेंगे. इसी बीच भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ी राहुल गांधी की एक कथित तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वो एक साधु के वेश में नजर आ रहे हैं. तस्वीर में राहुल सर से पांव तक सफेद कपड़े में लिपटे हुए हैं. उनके गले और हाथ में रुद्राक्ष की मालाएं नजर आ रहीं हैं. इसके अलावा, तस्वीर में राहुल के सर पर एक जूड़ा भी बंधा हुआ है.
Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices


