पश्चिम बंगाल के बीरभूम में हुई हत्याकांड के बाद सोशल मीडिया पर फर्जी मेसेजों की बाढ़ आ गई है. बीजेपी से जुड़े हुए विधायक और कार्यकर्ता ये दावा कर रहे है की इस हत्याकांड में मारे गए सभी लोग हिन्दू है और मुसलमानों ने इनकी हत्या की है. जपा विधायक राजा सिंह ने अपना एक वीडियो जारी करते हुए कहा, “TMC के मुसलमान गुंडों ने निर्दोष हिंदुओं को टारगेट किया है”. उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से मांग की कि बंगाल में हिंदुओं को अपने बचाव के लिए घर में बंदूक रखने का कानून बनाया जाये. क्योंकि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार के चलते बंगाली मुस्लिम, रोहिंग्या और पाकिस्तानी मुस्लिम की संख्या बढ़ रही है. ये दावा सोशल मीडिया पर ‘#बंगाल_में_हिंदू_जल_रहा_है‘ और ‘#BengalBurning‘ के साथ शेयर किया जा रहा है. कई भाजपा समर्थक फ़ेसबुक पेज ने भी ये दावा पोस्ट किया जिसमें ‘I Support Raja Singh‘ [86 हज़ार फ़ॉलोवर्स] और ‘Sudarshan News Fans
Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices


