"केरल में अडाणी बंदरगाह के निर्माण के विरोध में लातिन कैथोलिक चर्च की अगुवाई में प्रदर्शनकारियों ने रविवार को विझिंजम थाने पर हमला कर दिया. इस हमले में कम से कम 29 पुलिसकर्मी जख्मी हो गए और पुलिस की कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई. पुलिस के मुताबिक, भीड़ ने थाने को लाठी पत्थरों से निशाना बनाया और पुलिस अधिकारियों पर हमला किया. दरअसल, 26 नवंबर को हुए हिंसक प्रदर्शन के मामले में पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है और कई को हिरासत में लिया. पुलिस की विशेष शाखा के एक अधिकारी ने बताया, “कम से कम 29 पुलिसकर्मी जख्मी हुए और उन्हें अलग अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.” केरल सरकार ने अन्य जिलों से अधिक पुलिस अधिकारियों को तैनात किया है
Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices


