Love Storiyaan | Sajeev Sarathie | Film Ki Baat
Film Ki Baat 2.0February 20, 202400:01:28

Love Storiyaan | Sajeev Sarathie | Film Ki Baat

धर्मा प्रोडक्शन की एक फिल्म आयी थी बी ब्रह्मास्त्र, जिसमें एक गाना था केसरिया। इस गाने में एक शब्द आता है लव स्टोरियाँ, जिसे लेकर अमिताभ भट्टाचार्य को गरियाने लगे थे कई बुद्धिजीवी। अब करण जौहर भी हैं जिद्द के पक्के तो उन्होंने इसी शीर्षक से बना डाली एक पूरी सीरीज। लव स्टोरियाँ एक एंथोलॉजी है ६ सच्ची कहानियों की। एक मलयाली बैचलर आदमी मिलता है एक तलाकशुदा पंजाबी लड़की से ब्लॉगिंग करते हुए, और कैसे दो पालतू कुत्ते इनकी बिखरी जिंदगी को जोड़ने की वजह बनते हैं ये है सार पहली प्रेम कहानी का। एक दूसरी कहानी में ढाका से कोलकाता माइग्रेट हुए एक हिंदू लड़के और मुस्लिम लड़की की प्रेम कहानी दिखाई गई है। छत्तीसगढ़ के नर्मदा बचाओ आंदोलन से जुड़ा एक बड़े परिवार के लड़के को कैसे उसी आंदोलन से जुड़ी एक छोटे जात की दबंग लड़की से प्यार हो जाता है। हर कहानी में एक कॉन्फ्लिक्ट है कि कैसे प्रेम सामाजिक और राजनीतिक सीमाओं से उपर उठता है। जात पात धर्म कल्चर जैसी विषमताओं को पाटता है और कैसे दो प्रेमी तमाम मुश्किलों का सामना कर भी एक दूसरे की ढाल बन खड़े रहते हैं। एक कहानी दो मुल्कों की दूरियां। भी पार करती है,जहां दूसरा मुल्क तालिबानी हमले का शिकार अफगानिस्तान है। मुझे सबसे ज्यादा जिन कहानियों ने छुआ उनमें से एक है एक ट्रांस वूमेन और एक ट्रांस मैन की बहुत ही दिलचस्प कहानी। दो गलत जिस्मों में कैद लोग कैसे न सिर्फ खुद को बल्कि एक दूसरे को भी पा लेते हैं देखना दिलचस्प है। मेरे लिए इस एंथोलोजी की बेस्ट स्टोरी है लव ऑन एयर। ये प्रेम कहानी अद्भुत है। दो राइवल रेडियो स्टेशन के एंकर एक होते हैं एक कॉमन लिसनर की बदौलत, जो ब्लाइंड है। मीनाक्षी सुंदरेश्वर ने इसे बखूबी साकार किया है। प्रेम पर विश्वास कीजिए और प्रेम करते रहिए। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

धर्मा प्रोडक्शन की एक फिल्म आयी थी बी ब्रह्मास्त्र, जिसमें एक गाना था केसरिया। इस गाने में एक शब्द आता है लव स्टोरियाँ, जिसे लेकर अमिताभ भट्टाचार्य को गरियाने लगे थे कई बुद्धिजीवी। अब करण जौहर भी हैं जिद्द के पक्के तो उन्होंने इसी शीर्षक से बना डाली एक पूरी सीरीज। 

 

लव स्टोरियाँ एक एंथोलॉजी है ६ सच्ची कहानियों की। एक मलयाली बैचलर आदमी मिलता है एक तलाकशुदा पंजाबी लड़की से ब्लॉगिंग करते हुए, और कैसे दो पालतू कुत्ते इनकी बिखरी जिंदगी को जोड़ने की वजह बनते हैं ये है सार पहली प्रेम कहानी का। एक दूसरी कहानी में ढाका से कोलकाता माइग्रेट हुए एक हिंदू लड़के और मुस्लिम लड़की की प्रेम कहानी दिखाई गई है। छत्तीसगढ़ के नर्मदा बचाओ आंदोलन से जुड़ा एक बड़े परिवार के लड़के को कैसे उसी आंदोलन से जुड़ी एक छोटे जात की दबंग लड़की से प्यार हो जाता है।

 

हर कहानी में एक कॉन्फ्लिक्ट है कि कैसे प्रेम सामाजिक और राजनीतिक सीमाओं से उपर उठता है। जात पात धर्म कल्चर जैसी विषमताओं को पाटता है और कैसे दो प्रेमी तमाम मुश्किलों का सामना कर भी एक दूसरे की ढाल बन खड़े रहते हैं। एक कहानी दो मुल्कों की दूरियां। भी पार करती है,जहां दूसरा मुल्क तालिबानी हमले का शिकार अफगानिस्तान है। 

 

मुझे सबसे ज्यादा जिन कहानियों ने छुआ उनमें से एक है एक ट्रांस वूमेन और एक ट्रांस मैन की बहुत ही दिलचस्प कहानी। दो गलत जिस्मों में कैद लोग कैसे न सिर्फ खुद को बल्कि एक दूसरे को भी पा लेते हैं देखना दिलचस्प है। मेरे लिए इस एंथोलोजी की बेस्ट स्टोरी है लव ऑन एयर। ये प्रेम कहानी अद्भुत है। दो राइवल रेडियो स्टेशन के एंकर एक होते हैं एक कॉमन लिसनर की बदौलत, जो ब्लाइंड है। मीनाक्षी सुंदरेश्वर ने इसे बखूबी साकार किया है। प्रेम पर विश्वास कीजिए और प्रेम करते रहिए।

Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices