Exclusive : झूठ कपट छलके रे...नैना मिलायेके
Film Ki Baat 2.0February 25, 202400:01:29

Exclusive : झूठ कपट छलके रे...नैना मिलायेके

फिल्मी दुनिया में सबकी राहें आसान नहीं होती। इतना सुंदर गला और सधी हुई गायिकी के बावजूद Madhushree Bhattacharya के लिए पार्श्व गायक बनने का सफर बेहद मुश्किल रहा। पर सच्चा विजेता वही है जो राह के पत्थरों को भी फूल बना ले। मधुश्री के हिस्से बेशक गीत कम आए पर उनके गाए "तू बिन बुलाए", "नैना मिलाएके", " पल पल है भारी", "कान्हा सो जा जरा" जैसे जाने कितने ही गाने आज हम सबकी प्लेलिस्ट की हिस्सा हैं। इनके जीवन साथी Robby Badal भी न सिर्फ एक गुणी कलाकार हैं बल्कि बहुत ही सप्रोटिव और प्यारे इंसान हैं। उनसे मेरा पहला इंटरेक्शन बहुत ही दिलचस्प वाकिए से हुआ था, जिसका जिक्र फिर कभी। फिलहाल आज बात मधुश्री के "नैना मिलायेके" गीत पर। रहमान के स्वरबद्ध और गुलजार के लिखे इस राग आधारित गीत में मधुश्री का साथ दिया है साधना सरगम ने। चूंकि दो बहनों पर ये गीत फिल्माया गया है, हो सकता है इसलिए रहमान ने मधुश्री का चुनाव किया क्योंकि उनकी और साधना की आवाज एक दूसरे को ब्यूटीफुली कॉम्प्लीमेंट करती सुनाई देती है इस गीत में। ये मधु का पहला गीत था रहमान के लिए। और ये ब्रेक उन्हें तब मिला जब वो बॉलीवुड से निराश होकर वापस सूरीनाम जाने का मन बना चुकी थी। इस गीत ने उनके कदमों को रोक लिए, जिसके बाद उन्होंने रहमान के साथ करीब 30 से अधिक सुपरहिट गीत गाए। लीजिए सुनिए खुद मधुश्री से इस गीत की रिकॉर्डिंग का अनुभव। #madhuahree #robbybadal #arrahman #gulzar #gulzarsaab #ShaadAli #saathiya #manirathanam #songs #bollywoodsongs #storybehindasong #exclusive #ExclusiveInterview #sajeevsarathie Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

फिल्मी दुनिया में सबकी राहें आसान नहीं होती। इतना सुंदर गला और सधी हुई गायिकी के बावजूद Madhushree Bhattacharya के लिए पार्श्व गायक बनने का सफर बेहद मुश्किल रहा। पर सच्चा विजेता वही है जो राह के पत्थरों को भी फूल बना ले। मधुश्री के हिस्से बेशक गीत कम आए पर उनके गाए "तू बिन बुलाए", "नैना मिलाएके", " पल पल है भारी", "कान्हा सो जा जरा" जैसे जाने कितने ही गाने आज हम सबकी प्लेलिस्ट की हिस्सा हैं। इनके जीवन साथी Robby Badal भी न सिर्फ एक गुणी कलाकार हैं बल्कि बहुत ही सप्रोटिव और प्यारे इंसान हैं। उनसे मेरा पहला इंटरेक्शन बहुत ही दिलचस्प वाकिए से हुआ था, जिसका जिक्र फिर कभी। 

 

फिलहाल आज बात मधुश्री के "नैना मिलायेके" गीत पर। रहमान के स्वरबद्ध और गुलजार के लिखे इस राग आधारित गीत में मधुश्री का साथ दिया है साधना सरगम ने। चूंकि दो बहनों पर ये गीत फिल्माया गया है, हो सकता है इसलिए रहमान ने मधुश्री का चुनाव किया क्योंकि उनकी और साधना की आवाज एक दूसरे को ब्यूटीफुली कॉम्प्लीमेंट करती सुनाई देती है इस गीत में। ये मधु का पहला गीत था रहमान के लिए। और ये ब्रेक उन्हें तब मिला जब वो बॉलीवुड से निराश होकर वापस सूरीनाम जाने का मन बना चुकी थी। इस गीत ने उनके कदमों को रोक लिए, जिसके बाद उन्होंने रहमान के साथ करीब 30 से अधिक सुपरहिट गीत गाए। लीजिए सुनिए खुद मधुश्री से इस गीत की रिकॉर्डिंग का अनुभव।

 

#madhuahree #robbybadal #arrahman #gulzar #gulzarsaab #ShaadAli #saathiya #manirathanam #songs #bollywoodsongs #storybehindasong #exclusive #ExclusiveInterview #sajeevsarathie

Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices