उमर अब्दुल्ला की बहन सारा अब्दुल्ला पायलट ने सुप्रीम कोर्ट में इसे चैलेंज किया है. सारा ने सोमवार 10 फरवरी को उमर अब्दुल्ला की नजरबंदी को चुनौती देते हुए अपनी याचिका में कहा कि वो पहले ही पिछले 6 महीने से नजरबंद हैं और उनको इस कानून के तहत नजरबंद करने का कोई सही आधार नहीं है. इसकी सुनवाई आज होनी थी लकिन अब 14 फरवरी तक टल गई है.
अब सवाल ये उठ रहा है कि जब पिछले 6 महीने से अब्दुल्ला और मुफ्ती दोनों ही नजरबंद हैं और उन्होंने ऐसा कोई भड़काऊ बयान नहीं दिया तो ये PSA किस आधार पर लगाया गया है? जानिये आज बिग स्टोरी पॉडकास्ट में.
Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices


