23 जून को भारत में योग गुरु बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड ने दावा किया कि उन्होंने कोरोना की दवा तैयार कर ली है. नाम है ‘कोरोनिल’. लेकिन इस दावे के तुरंत बाद ही केंद्र सरकार ने कहा कि उन्हें ऐसी किसी दवा की जानकारी नहीं है. उसके बाद तो पतंजलि के ट्रायल के तरीके, सरकार को जानकारी और लाइसेंस को लेकर सवालों का सिलसला ही शुरु हो गया.
सवाल ये है कि जिस नुस्खे की तलाश में दुनिया के बड़े-बड़े साइंटिस्ट और नामी दवा कंपनियां दिन-रात रिसर्च में जुटे हैं उसे पतंजलि ने क्या नियम-कायदों के तहत बनाया है. किसी भी दवा के कारगर होने को साइंटिफिक ट्रायल से आखिर साबित कैसे किया जाता है, और कोई भी दवा लेबोर्ट्री से मरीज तक पहुंचने के लिए कौन सा सफर तय करती है? जानिए पॉडकास्ट में यही जानेंगे आज एक्सपर्ट्स से.
Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices


