लेकिन ये फैसला आते-आते बीच में बहुत कुछ हो गया -
रेप सर्वाइवर के पिता की न्यायिक हिरासत में मौत हो गई जिसके बाद उसने UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ऑफिस के बाहर खुद को आग लगानी चाही. यही नहीं, इस साल, 28 जुलाई को जब वो अपने वकील और परिवार के साथ रायबरेली जा रही थी तो सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक के साथ उसकी कार टकरा गई. ट्रक की नंबर प्लेट पर कालिख पुती थी. हादसे में उसकी चाची और चाची की बहन की मौत हो गई. उस लड़की को कई चोटें आईं और वो दिल्ली के एम्स अस्पताल में मौत से लड़ती रही.
इस पॉडकास्ट में आज इस केस के बारे में बात करेंगे, द क्विंट की सीनियर कोरेस्पोंडेंट ऐश्वर्या अय्यर जो उस वक़्त कोर्ट में मौजूद थी जब इस केस का फैसला सुनाया जा रहा था.
Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices


