पॉडकास्ट। प्रदूषण और सियासत से बेहाल क्या दिल्ली रहने लायक भी है?
Big Story HindiNovember 04, 201900:12:55

पॉडकास्ट। प्रदूषण और सियासत से बेहाल क्या दिल्ली रहने लायक भी है?

हर साल तकरीबन इसी महीने में दिल्ली परेशान रहती है, प्रदूषण से और साथ ही प्रदूषण पर होने वाली सियासत. चारों तरफ फैले हुए प्रदूषण की इस चादर की तीन बड़ी वजह चर्चा में है- पहली, दिवाली की रात दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में हुई आतबाज़ी, दूसरा पंजाब-हरियाणा जैसे राज्यों में किसानों का लगातार पराली जलाना और तीसरा गाड़ियों से निकलने वाला धुंआ. आज ही यानी 4 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट ने सरकारों से पूछा कि आखिर दिल्ली में ऐसा ही क्यों होता है? सुप्रीम कोर्ट ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि हर साल दिल्ली चोक हो जाती है, लेकिन हम कुछ भी नहीं कर पाते हैं. कोर्ट ने प्रदूषण और पराली जलाने के मामले में पंजाब, हरियाणा और यूपी के मुख्य सचिवों को कोर्ट में पेश होने को कहा है. प्रदूषण के हाहाकर और इस पर हो रही है सियासत से जुड़ी तमाम बातों पर बात करेंगे बिग स्टोरी पॉडकास्ट में. Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
हर साल तकरीबन इसी महीने में दिल्ली परेशान रहती है, प्रदूषण से और साथ ही प्रदूषण पर होने वाली सियासत. चारों तरफ फैले हुए प्रदूषण की इस चादर की तीन बड़ी वजह चर्चा में है- पहली, दिवाली की रात दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में हुई आतबाज़ी, दूसरा पंजाब-हरियाणा जैसे राज्यों में किसानों का लगातार पराली जलाना और तीसरा गाड़ियों से निकलने वाला धुंआ.
आज ही यानी 4 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट ने सरकारों से पूछा कि आखिर दिल्ली में ऐसा ही क्यों होता है? सुप्रीम कोर्ट ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि हर साल दिल्ली चोक हो जाती है, लेकिन हम कुछ भी नहीं कर पाते हैं. कोर्ट ने प्रदूषण और पराली जलाने के मामले में पंजाब, हरियाणा और यूपी के मुख्य सचिवों को कोर्ट में पेश होने को कहा है. प्रदूषण के हाहाकर और इस पर हो रही है सियासत से जुड़ी तमाम बातों पर बात करेंगे बिग स्टोरी पॉडकास्ट में.

Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices