पॉडकास्ट | क्यों बग़दादी के मरने पर दुनिया अब राहत की सांस लेगी?
Big Story HindiOctober 28, 201900:08:13

पॉडकास्ट | क्यों बग़दादी के मरने पर दुनिया अब राहत की सांस लेगी?

बगदादी दुनिया के सबसे क्रूर और हिंसक आतंकवादी संगठन ISIS का संस्थापक था, जिसे अमेरिका पिछले कई सालों से घेरने की कोशिश में लगा हुआ था. जून 2014 में ISIS ने खिलाफत का ऐलान किया और बगदादी को इसका सरदार घोषित किया. ऐसा करने के साथ ही इस संगठन ने अपना नाम बदलकर इस्लामिक स्टेट यानी IS कर दिया. इस संगठन ने सिर कलम करने के साथ-साथ लोगों दी गई क्रूर यातनाओं को इंटरनेट के जरिए दुनिया के सामने रखा और दुनियाभर में अपना खौफ पैदा करने की कोशिश की. उधर आर्थिक मोर्चे पर मजबूती के लिए IS ने कई ऑयलफील्ड और गैसफील्ड पर कब्जा जमाया. देखते ही देखते IS इराक और सीरिया के साथ-साथ अमेरिका जैसे देशों के लिए भी बड़ी चुनौती बन गया. इसके बाद जब कई देशों ने इस संगठन के खिलाफ अभियान छेड़ दिया, तो भले ही इराक और सीरिया में इस संगठन का इलाका कम होने लगा और पकड़ ढीली होने लगी, लेकिन दुनिया के कई हिस्सों में इसके हमले सामने आते रहे. अब इतना खतरनाक आतंकवादी, जो अब तक अमेरिका के हाथ नहीं लग पाया था, वो आखिर कैसे मारा गया? कौन था ये बग़दादी ? बग़दादी के मरने से साउथ एशिया में टेररिज्म में कोई फ़र्क़ पढ़ेगा? सुनिए द बिग स्टोरी पॉडकास्ट. Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
बगदादी दुनिया के सबसे क्रूर और हिंसक आतंकवादी संगठन ISIS का संस्थापक था, जिसे अमेरिका पिछले कई सालों से घेरने की कोशिश में लगा हुआ था.
जून 2014 में ISIS ने खिलाफत का ऐलान किया और बगदादी को इसका सरदार घोषित किया. ऐसा करने के साथ ही इस संगठन ने अपना नाम बदलकर इस्लामिक स्टेट यानी IS कर दिया. इस संगठन ने सिर कलम करने के साथ-साथ लोगों दी गई क्रूर यातनाओं को इंटरनेट के जरिए दुनिया के सामने रखा और दुनियाभर में अपना खौफ पैदा करने की कोशिश की. उधर आर्थिक मोर्चे पर मजबूती के लिए IS ने कई ऑयलफील्ड और गैसफील्ड पर कब्जा जमाया. देखते ही देखते IS इराक और सीरिया के साथ-साथ अमेरिका जैसे देशों के लिए भी बड़ी चुनौती बन गया. इसके बाद जब कई देशों ने इस संगठन के खिलाफ अभियान छेड़ दिया, तो भले ही इराक और सीरिया में इस संगठन का इलाका कम होने लगा और पकड़ ढीली होने लगी, लेकिन दुनिया के कई हिस्सों में इसके हमले सामने आते रहे.
अब इतना खतरनाक आतंकवादी, जो अब तक अमेरिका के हाथ नहीं लग पाया था, वो आखिर कैसे मारा गया? कौन था ये बग़दादी ? बग़दादी के मरने से साउथ एशिया में टेररिज्म में कोई फ़र्क़ पढ़ेगा? सुनिए द बिग स्टोरी पॉडकास्ट.

Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices