बीजेपी, जिस पार्टी ने लोक सभा चुनाव में प्रचंड बहुमत हासिल किया और उसे राजधानी की 70 सीटों में से सिर्फ 8 सीटें मिलना कोई मामूली बात नहीं है. दिल्ली के चुनावी कैंपेन की अगर बात करें तो बीजेपी ने पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह समेत केंद्रीय मंत्रियों की पूरी फौज उतार दी थी. शाहीन बाग में जहां CAA विरोधी प्रदर्शन चल रहे हैं, उसे भी बीजेपी ने एक बड़े मुद्दे की तरह उठाया. यहां तक कि बीजेपी के नेताओं ने चुनावी प्रचार के दौरान कई विवादित बयान भी दिए. फिर चाहे वो 'गोली मारो' के नारे हों, शाहीन बाग को 'करंट लगाने वाला बयान हो या फिर बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा का शाहीन बाग़ के प्रोटेस्टर्स पर ऐसा बयान देना हो जिसे हम दोहराना भी नहीं चाहते. तो इस सबके बावजूद बीजेपी की हार की वजह क्या है? ये समझेंगे द क्विंट के एडिटोरियल डायरेक्टर संजय पुगलिया से. और साथ ही सभी सीटों के समीकरण समझेंगे समझेंगे द क्विंट के पोलिटिकल एडिटर आदित्य मेनन से आज बिग स्टोरी पॉडकास्ट में.
Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices


