स्टोन पेल्टिंग यानी पत्थरबाज़ी को लेके गृह राज्य मंत्री किशन रेड्डी ने भी मंगलवार को लोकसभा में कहा कि जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 के तहत विशेष राज्य का दर्जा खत्म करने के बाद पत्थरबाजी की घटनाओं में कमी आई है. लेकिन उन्हीं के दिए डेटा के अनुसार दरअसल पत्थरबाजी बढ़ी है. मंत्री के दिए डेटा के मुताबिक जनवरी से जुलाई तक हर महीने पत्थरबाजी की औसतन 51 घटनाएं हुईं लेकिन अगस्त से नवंबर के बीच औसतन 63 घटनाएं हुईं. अब सवाल ये उठता है कि कश्मीर की स्थिति के बारे में क्या सही डेटा सामने आया है? इसी पर बात करेंगे आज की बिग स्टोरी पॉडकास्ट में.
Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices


