अहमदाबाद में दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम मोटेरा से ट्रंप के पहले भारत दौरे की शुरुआत हुई. एयरपोर्ट पर पहुंचते ही पीएम मोदी ने खुद उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. इसके बाद मोटेरा स्टेडियम में करीब एक लाख से ज्यादा लोगों के बीच ट्रंप ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की. ट्रम्प ने स्वामी विवेकानंद से लेकर बॉलीवुड, सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली तक का जिक्र किया. इसके अलावा पाकिस्तान, टेररिज्म, इंडिया के साथ बड़ी ट्रेड डील जैसी भी बातें की हैं, वो सब आपको ट्रांसलेट करके हिंदी ही में सुनायेंगे.
ट्रंप के दौरे का पहला दिन कैसा रहा, उन्होंने अपने भाषण में किन-किन मुद्दों पर बात की और उनका क्या मतलब निकाल सकते हैं इसी पर बात करेंगे आज बिग स्टोरी में.
साउंड डिज़ाइन, प्रोडूसर, होस्ट : फबेहा सय्यद एडिटर : नीरज गुप्ता
Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices