यानी जहां देश की जीडीपी में बढ़ोतरी होनी चाहिए थी, वहां वो माइनस में गिर गई, और कोरोना मामले जो कम होने चाहिए थे वो लगातार बढ़ रहे हैं.
दुनिया में कोरोनावायरस संक्रमण के मामलो की लिस्ट में हम अमेरिका से कुछ ही दूर हैं. यानी 42 लाख मामलों के साथ हम ग्लोबली नंबर दो के स्थान पर आ गए हैं. भले ही भारत में रोजाना 80 से 90 हजार मामले सामने आ रहे हैं, लेकिन मृत्य दर अब भी बाकी देशों के मुकाबले काफी कम है और रिकवरी रेट भी ज़्यादा है. फिर ये भी कहा जा रहा है कि भारत जैसे बड़े देश में ये आंकड़े बहुत मामूली हैं और शायद हमें उतना डरने की ज़रुरत न हो. लेकिन साइंटिस्ट्स का मानना है कि मामला इतना बढ़ गया है कि सरकार भी अब कुछ नहीं कर सकती. आखिर भारत की ये Covid स्टोरी आंकड़ों को देखते हुए कैसे समझें? यही आज इस पॉडकास्ट में समझने की कोशिश करेंगे देश के जाने माने विरोलॉजिस्ट, डॉ. शाहिद जमील से.
Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices


