हाथरस मामले पर हर रोज कोई नया एंगल निकाला जा रहा है. जिससे अब ये चर्चा तो लगभग खत्म हो चुकी है कि उस 20 साल की लड़की के साथ क्या हैवानियत हुई थी. इस पूरी घटना को अब नया रूप दिया जा रहा है और उसकी आड़ में हर सवाल को छिपाने की कोशिश हो रही है. नया एंगल ये है कि हाथरस में पिछले कुछ दिनों से जो कुछ भी हो रहा है उसे दंगे भड़काने की साजिश बताया गया है, साथ ही ये भी कहा गया है कि इसके लिए विदेशी फंडिंग भी हुई. खुद राज्य के सीएम योगी आदित्यनाथ ये दावा कर रहे हैं. जिसके बाद से अब मीडिया को भी नया मसाला मिल गया और हर सवाल की जगह अब यही नए एंगल चलाए जा रहे हैं.
इस केस को लेकर अब विपक्षी नेताओं, मीडिया, सत्ता पक्ष और सोशल मीडिया पर कई पहलुओं पर बहस जारी है. तो आज इस पॉडकास्ट में इस मल्टीलेयर्ड मामले को अलग-अलग एंगल से एक्सपर्ट्स की मदद से समझेंगे.
रिपोर्ट: फबेहा सय्यद
असिस्टेंट एडिटर: मुकेश बौड़ाई
म्यूजिक: बिग बैंग फज
Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices