भारत में भी ICMR यानी इंडियन कॉउन्सिल ऑफ़ मेडिकल रिसर्च ने, मलेरिया के इलाज में काम आने वाली इस दवा के इस्तेमाल को हां कह दिया है. लेकिन अभी तक कोई साइंटिफिक रिसर्च ऐसी नहीं हुई जो इस बात की पुष्टि करे कि ये दवा जिसके बारे में अब अचानक हर कोई बात कर रहा है, वो वाक़ई कोरोना को ठीक कर सकती है.
हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वाइन ड्रग के कारगर न होने के सबूत के बावजूद अमेरीका इसके लिए इतना जज़्बाती हो रहा है? और ट्रम्प ने भारत ही को धमकी क्यों दी? जानिए इस ड्रग के बारे में क्या है पूरा विवाद आज बिग स्टोरी पॉडकास्ट में.
Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices


