ये हादसा हुआ जब एक एन्क्रोचमेंट ड्राइव के तहत गुना में स्थानीय प्रशासन ने पुलिस की मदद से सरकारी जमीन पर खेती कर रहे किसान की फसल जेसीबी से बर्बाद कर दी. इसके बाद फसल को बर्बाद होता देख दलित दंपत्ति ने विरोध जताया तो पुलिस ने जमकर घसीट घसीटकर उनकी पिटाई कर डाली. पुलिस के ये बर्बरता मीडिया के कैमरों के सामने हो रही थी. इस घटना का वीडियो लगातार वायरल होता चला गया और आखिरकार सरकार को डीएम और एसपी पर कार्रवाई करनी पड़ी. इस पूरी घटना पर किसने क्या कहा वो आपको बताएंगे लेकिन साथ ही ये भी आपको इस पॉडकास्ट में बताएंगे कि आखिर दलितों पर होने वाले अत्याचार क्यों बढ़ रहे हैं, और उन्हें आत्मसम्मान - जो एक मानव अधिकार है, वो कैसे दिया सकता है.
Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices


