क्या इसका मतलब यह है कि यह राशि उधार लेने वालों को बिना किसी खर्चे के मिलेगी?
क्या EMI स्वतः ही नहीं कटेगी?
किस स्थिति में हमें वित्त मंत्रालय की इस सुविधा का लाभ उठाना चाहिए?
ये सभी सवाल, और ऋणों पर मुक्ति के कारण को समझेंगे, आज के वीडियो में!
दोस्तों, विश्व की अर्थव्यवस्था एक मंदी के दौर से गुज़र रही है, जो तकरीबन हर दशक के बाद आ जाता है। उसके साथ साथ, कोरोना वायरस की वैश्विक महामारी की वजह से लोग अपने काम पर भी नहीं जा पा रहे। स्वास्थ्य और आर्थिक रूप से तंगी के माहौल में लोगों की मानसिकता और भावनात्मक स्थिरता पर भी गहरा असर पड़ रहा है - ख़ास कर उन लोगों के लिए, जिन के ऊपर ऋण चुकाने की ज़िम्मेवारी है।
ऐसे समय पर, वित्त मंत्रालय का यह कदम मदद के लिए आता है। क्या यह सच में मदद है, या सिर्फ समय (और ब्याज) की बढ़ोतरी? आइये जानते हैं।
अगर आपके मन में इस ऋण भुगतान से राहत के बारे में या उसे चुकाने के लिए समय से सम्बंधित कोई भी सवाल है, तो उसे कमैंट्स सेक्शन में ज़रूर पूछें। मैं उनके जवाब देने की पूरी कोशिश करूँगा, और आप तक सच्ची जानकारी पहुँचाने का प्रयास करूँगा।
#warikoo #LockdownUpdatesIndia #RBI #EMI
----------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
लाइक करें मेरा वीडियो और जुड़िये मझसे अन्य प्लेटफॉर्म्स पर-
फेसबुक https://www.facebook.com/awarikoo/
इंस्टाग्राम https://www.instagram.com/ankurwarikoo/
टिक टॉक https://www.tiktok.com/@ankur.warikoo/
लिंकडिन https://www.linkedin.com/in/warikoo/

